Chandrayan 3 update :जैसा की आपलोग जानते है भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया था चंद्रयान-3 के बारे में हर कोई इसकी मौजूदा स्थिति के बारे में जानना चाह रहा है कि अंतरिक्ष यान चंद्रमा के कितने करीब पहुंच चुका है.दरअसल, चंद्रयान ने एक और लक्ष्य हासिल कर लिया है. इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 ,5 अगस्त को साम 7 बजे के करीब चंद्रमा की कक्षा (Lunar Orbit) में प्रवेश कर गया. इसका मतलब यह है कि ये चंद्रमा की गोलाकार कक्षा में चला गया है।
चंद्रयान-3 चंद्रमा की दो-तिहाई दूरी तय कर चुका है और अब मिशन एक महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर गया, जोकि वैज्ञानिकों के दिलों धड़कनें बढ़ा रहा है. वहीं, अपने तय समय के मुताबिक सबकुछ सकुशल हो रहा है. बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (ISTRAC) ने लूनर ऑर्बिट इंजेक्शन का प्रदर्शन किया है, जिसका अर्थ ये है कि अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया गया।
Chandrayan 3 : जानें संपूर्ण जानकारी
संचालक (ऑपरेटर) | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) |
पेलोड वजन | कुल वजन: 3900 kg. |
प्रक्षेपण तिथि | 14/07/2023 |
रॉकेट | LVM3 M4 |
प्रक्षेपण स्थल | सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र |
स्थान | भारत |
एजेंसी | ISRO |
Important links
Join Telegram | Clack Here |
Official website | Clack Here |