भारतीय रेल के विभिन्न जोन के आरआरसी लेवल 1 के 1,52,713 (1.5 लाख से अधिक) पदों वाली भर्ती (CEN RRC-01/2019) के लिए तय सिलेक्शन प्रोसेस के अंतर्गत फर्स्ट राउंड में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन 5 स्टेप में हुआ। रेलवे भर्ती बोर्ड की अब तक सबसे बड़ी इस ग्रुप डी (लेवल 1) भर्ती के लिए 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इसके लिए परीक्षा 17 अगस्त से शुरू हुई थी और आज यानि 11 अक्टूबर 2022 को पूरी हुई है।
25 अक्टूबर तक जारी हो सकती है आंसर की
परीक्षा के बाद अब भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की 2022 जारी की जानी है। इसे लेकर ऑफिशियली अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रेलवे ग्रुप डी आंसर-की 2022 को 25 अक्टूबर तक जारी कर सकता है। उम्मीदवार अपने सम्बन्धित रेलवे जोन की आरआरबी की वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से अनौपचारिक आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।
जल्द हो सकती है रिजल्ट की घोषणा
आंसर-की जारी किए जाने के बाद उम्मीदवारों से ऑब्जेक्शन को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसकी समीक्षा के बाद बोर्ड फाइनल आंसर की जारी करेगा। इसके आधार पर आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 की घोषणा होगी।
उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट भी जल्द ही घोषित किए जाएंगे। बोर्ड के हाल ही में दिए गए आदेश के अनुसार इन पदों पर अप्रैल 2023 तक बहाली होनी है। इसके पहले फिजिकल, मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन भी होगा।
important link’s | |
Answer Key | Click Here |
Join Us WhatsApp Group | Click Here |
Join Us Telegram Channel | Click Here |
Official website | Click Here |